बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।



नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ के पार्क की दीवारों पर आज बीकानेर शहर के 30 सुप्रसिद्ध चित्रकारों ने चित्रकारी करके चित्र उकेरे। इसमें बीकानेर के ऐतिहासिक,धार्मिक, सुंदर स्थलों का बखान करते हुए बीकानेर नगर के स्थापना दिवस पर अपना योगदान दिया।
श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि
बीकानेर नगर के 539 वें स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन, बीकानेर विकास प्राधिकरण, तथा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिनों के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
आज प्रथम दिन कार्यक्रम संयोजक चित्रकार धर्मा स्वामी और उप संयोजक राम भादानी के प्रयासों से बीकानेर के 30 सुप्रसिद्ध चित्रकारों की एक चित्रकारी कार्यशाला “म्हारो प्यारो बीकाणो” आयोजित की गई।

कार्यशाला के संयोजक पेंटर धर्मा स्वामी और उप संयोजक रामकुमार भादाणी ने बताया कि, इसमें बीकानेर के 30 सुप्रसिद्ध चित्रकार पार्क की दीवार पर बीकानेर नगर के प्रमुख स्थानो -श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर, कोटगेट,जूनागढ़ फोर्ट, छतरियां,रामपुरिया हवेली,देशनोक करणी माता मंदिर, जय जंगलधर बादशाह चिन्ह,गजनेर झील, कोलायत सरोवर के चित्र और सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राएं उकेर कर अपने प्यारे शहर बीकानेर के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान प्रदर्शित किया।
उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में चित्रकार धर्मा स्वामी, रामकुमार भादाणी,डॉ. मोना सरदार डूडी,एस.के. नाथ,कमल किशोर जोशी, आंचल सोनी, उमाशंकर परिहार, सुधीर वर्मा,अनिल बन, मुकेश जोशी,राजेंद्र पुरोहित, महेश लावा, लक्ष्या रांकावत,डिंपल गुप्ता, गणेश ओझा, लेखक व्यास,आरती भादानी,श्रद्धा जोशी,जयश्री सुथार, अन्नपूर्णा जोशी, अंजलि ओझा, यशवंत दैया, राधे व्यास, पीयूष जोशी,प्रिया मारू, अदिति व्यास तथा कोमल रामावत ने चित्रकारी करके सहयोग दिया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्य प्रकाश आचार्य,भारतीय जनता पार्टी शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, सिटी कोतवाली थाना अधिकारी सविता डाल,वरिष्ठ चित्रकार हरि गोपाल हर्ष, अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुषमा बिस्सा अतिथि के रूप् में शामिल हुए। अध्यक्षता अशोक व्यास ने की । अतिथियां का स्वागत, शिवप्रकाश सोनी, विनोद महात्मा, चंद्रप्रकाश,कुसुम व्यास, घनश्याम महात्मा,सपना मोदी, सोनिका व्यास ने किया। इस मौके पर महेंद्र सोनी, सरिता नाहटा, दामोदर तंवर, मदन मोहन व्यास, प्रकाश सोलंकी, अशोक शिवकुमार बडगूजर, मनोज देराश्री ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।






