खेल : राज्य स्तरीय सूर्य कप सीजन वन क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू - Nidar India

खेल : राज्य स्तरीय सूर्य कप सीजन वन क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा सरदारशहर के तत्वाधान में राज्य स्तरीय सूर्य कप सीजन वन क्रिकेट प्रतियोगिता राजीव गांधी क्रीड़ांगन में आज से शुरू हुई।

प्रतियोगिता का आगाज राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष गणेश दास सेवग ने किया गया। इस अवसर पर तीन दिवसीय सूर्य कप क्रिकेट प्रतियोगिता में जोधपुर, बीकानेर, राजलदेसर, पड़िहार, कालू, मेड़ता, सरदारशहर सहित 16 टीमों ने भाग ले रही है । इस अवसर पर सभी अतिथियों का साफा, दुपट्टा, सूर्य प्रतीक स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया ।विजेता टीम को 21000 व उपविजेता टीम को ₹11000 व सूर्य कप ट्रॉफी दी जाएगी।

कार्यक्रम में बीकानेर के आरके शर्मा, राजेश शर्मा, मनोज शर्मा, दिलीप शर्मा, जयपुर के मुरली भोजक, राजेंद्र भोजक शाकद्वीपीय प्रन्यास मंडल के अध्यक्ष प्रेम रतन भोजक, ट्रस्टी गणेशमल, बृजमोहन, हुनतमल भोजक, महासभा के अध्यक्ष राजीव भोजक, सचिव सुरेंद्र भोजक, पूर्व अध्यक्ष पवन भोजक, पूर्व सचिव रमेश भोजक, दीनदयाल भोजक, प्रभु दत्त भोजक, कपिल, पुनीत हिमांशु, आदित्य, सीपी शर्मा, देवेंद्र, अंकुर, नारी शक्ति रेखा भोजक, सुनिता भोजक एवं कान्ता भोजक सहित कार्यकर्ता मौजूद थे । संचालन रमेश भोजक एडवोकेट ने किया ।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *