बीकानेर : मानव चेतना जागृति प्रन्यास ने प्लास्टिक मुक्त बीकानेर का संदेश, धूमधाम से मनाया हनुमान जयंती उत्सव - Nidar India

बीकानेर : मानव चेतना जागृति प्रन्यास ने प्लास्टिक मुक्त बीकानेर का संदेश, धूमधाम से मनाया हनुमान जयंती उत्सव

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

मानव चेतना जागृति प्रन्यास के तत्वाधान में हनुमान जयंती का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। साथ ही प्लास्टिक मुक्त बीकानेर का संदेश दिया गया। प्रन्यास की और से आचार्य राजेंद्र जोशी के आह्वान पर बीकानेर को पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त करने अभियान चलाया जा रहा है।

साथ नंदी को अभय मुक्त जीवन जीने का वातावरण तैयार करने के लिए वर्ष 2021 से निरंतर चलाए गए अभियान के तहत एक लाख हनुमान चालीसा का सामूहिक और घर-घर में पाठ का आयोजन चलया जा रहा है। इसमें  निशुल्क कपड़े के बैग भी वितरित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में त्रीदिवसीय सत्संग कार्यक्रम तुलसी कुटीर में स्वामी विमर्शानंद महाराज के पावन सानिध्य में अमृत प्रवचन दिया जा रहा है।

इसमें भगवान श्रीराम के प्रति हनुमान जी भक्ति को जीवन में उतारने का दिव्य अनुभव युक्त ज्ञान दिया गया। तुलसी कुटीर की कार्यकारिणी मौजूद रही। प्रमुख रूप से भक्त मंडली में शकुंतला, कमला, यशोदा,शशिकांता, विद्या देवी, लक्ष्मण सिंह, मंत्री रामगोपाल राजवंशी सांवरलाल मोदी, गौरीशंकर खत्री, शिवशंकर मोदी,नाथू भाई मोदी सहित मौजूद रहे।

कार्यक्रम में नवरत्न जोशी, तेजस जोशी एवं कृष्ण कुमार जोशी ने संगीत का सहयोग दिया अभियान में  दामोदर तंवर, सिद्धार्थ जोशी, कथक गुरु वीणा जोशी, युगल नारायण तिरंगा एवं अशोक महाराज पुरोहित ने भागरीदारी निभाई।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *