बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
बीकानेर रेल मंडल के चूरू-रतनगढ़ खंड पर स्थित अंडरब्रिज संख्या 2 D (किमी. 306/7-8 जान्दवा से रतनसरा मार्ग, स्टेट हाइवे नं. 20 पर स्थित) इस अंडरब्रिज आगामी 28 दिनों तक बंद रहेगी।


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव के अनुसार ड्रेनेज सुधार एवं मरम्मत कार्य होने के कारण, यह अंडरब्रिज वाहनों के आवागमन के लिए 06 अप्रेल से आगामी 28 दिनों तक बंद रहेगा।

रेल प्रशासन ने आमजन को सुझाव दिया है कि उक्त अवधि में वाहनों के आवागमन के लिए अंडरब्रिज संख्या 2C (किमी. 300/9-301/10 शहनाली से बड़ा मोलीसर/ स्टेट हाइवे नं. 20) एवं अंडरब्रिज संख्या 2E (किमी.308/9-308/0 छोटा खुड़ेरा से रतनसरा/ स्टेट हाइवे नं. 20) सहित अन्य मार्गों वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें।

Post Views: 10






