आस्था : हनुमान जयंती कल, मंदिरों में तैयारियां पूरी, बजरंग धोरा धाम में लगेगा छप्पन भोग - Nidar India

आस्था : हनुमान जयंती कल, मंदिरों में तैयारियां पूरी, बजरंग धोरा धाम में लगेगा छप्पन भोग

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

हनुमान जयंती का पावन पर्व गुरुवार को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पर्व को  देखते हुए शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। मंदिरों में साफ-सफाई, सजावट और पूजा व्यवस्थाओं को लेकर दिनभर विशेष हलचल रही।

शहर के प्रमुख मंदिरों में रतन बिहारी पार्क के सामने स्थित बड़ा हनुमान जी मंदिर, बजरंग धोरा, आमने-सामने हनुमान मंदिर, जसुसर गेट के बाहर दुर्गा माता मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर, बीके स्कूल के पास स्थित हनुमान मंदिर, शास्त्रीय नगर स्थित हनुमान वाटिका  और ब्रह्माकुमारी आश्रम के पास स्थित ग्रेजुएट हनुमान मंदिर में विशेष कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन मंदिरों में हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और प्रसादी वितरण के आयोजन होंगे।

कई स्थानों पर अखंड रामायण पाठ और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी आयोजित किया जाएगा। श्रद्धालु बजरंगबली से सुख-समृद्धि, बल और बुद्धि की कामना करेंगे।
शहर में धार्मिक माहौल के बीच हनुमान जयंती का पर्व आस्था, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

जस्सूसर गेट बाहर दुर्गा माता मंदिर में  श्री हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री दुर्गा माता मंदिर, में विशेष धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
आयोजन उद्योगपति  प्रकाश कुमार मोहता (कोलकाता) की ओर से किया जा रहा है।
रिटायर्ड कैप्टन भीयाराम चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सुबह 11:00 बजे पूजन एवं अर्चना अभिषेक होगा, इसके बाद शाम 7:15 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ , भजन का आयोजन होगा, जो देर रात तक चलेगा ।
मंदिर पुजारी अमित मिश्रा,अंकित मिश्रा ने बताया कि मंदिर उस दिन सारे दिन पट्ट खुले रहेंगे तथा अभिषेक,महाआरती, महाप्रसादी होगी। मंदिर में विशेष तरह की फूलो से सजावट की गई है।

बजरंज धोरा धाम में लगेगा छप्पन भोग…

श्री बजरंग धोरा विकास समिति, पूगल रोड की ओर से हनुमान जयंती पर गुरुवार को श्री बजरंग धोरा धाम में उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दोपहर 12 बजे महाआरती होगी। इस अवसर पर बजरंगबली के छप्पन भोग लगाए जाएंगे। इस मौके पर बाबा का भव्य दरबार सजेगा। इससे पूर्व सुबह आरती होगी। शाम को 7:45 बजे आरती और रात दस जागरण होगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *