बीकानेर :   विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नया केन्द्रीयकृत ग्राहक सेवा केन्द्र शुरू - Nidar India

बीकानेर :   विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नया केन्द्रीयकृत ग्राहक सेवा केन्द्र शुरू

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बीकेईएसएल शहर के विद्युत उपभोक्ताओं को और बेहतरीन सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में कम्पनी ने बुधवार से पब्लिक पार्क में नए केन्द्रीयकृत ग्राहक सेवा केन्द्र को शुरू कर दिया है। उपभोक्ता इस केन्द्र में कई तरह की सेवाओं का लाभ ले सकते है।

बीकेईएसएल के सीओओ हरीश चन्द्र सिंह ने बताया कि कम्पनी ने जबसे शहर में विद्युत वितरण का काम शुरू किया है तबसे उपभोक्ताओं को बेहतर से बेहतर सेवाएं देने के लिए लगातार नए नए कदम उठाए जा रहे हैं। कम्पनी ने पवनपुरी में चल रहे नए कनेक्शन की सेवाएं देने वाले कार्यालय को वहां से पब्लिक पार्क स्थित नए केन्द्रीयकृत ग्राहक सेवा केन्द्र में स्थानान्तरण कर दिया है।

उन्होंने बताया कि नए सेवा केन्द्र में अब नए कनेक्शन से सम्बंधित आवेदन लेने के साथ अन्य प्रकिया भी पूरी की जा सकेगी। इसके अलावा इस केन्द्र में सोलर कनेक्शन, लोड बढाने या घटाने से सम्बंधित आवेदन भी लिए जाएंगे जिससे उपभोक्ताओं को कई कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

उपभोक्ता विभिन्न सेवाओं के लिए पूछताछ भी कर सकते हैं। इस केन्द्र में शिकायत बॉक्स भी रखा गया है जिसमें उपभोक्ता अपनी शिकायतों को डाल सकते हैं। सिंह ने बताया कि इस केन्द्र में उपभोक्ताओं के लिए वेटिंग रूम भी बनाया गया है जहां वे अपनी बारी आने तक इन्तजार कर सकते हैं।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *