बीकानेर : बारहमासा गणगौर उत्सव की धूम, गीतों की प्रस्तुति से झूमे श्रद्धालु - Nidar India

बीकानेर : बारहमासा गणगौर उत्सव की धूम, गीतों की प्रस्तुति से झूमे श्रद्धालु

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बारहमासा गणगौर का मेला सोमवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। जूनागढ़ में मेला भरा। वहीं भीतरी परकोटा क्षेत्र में बारहमासा गणगौर उपवास की पूर्णाहुति की धूम रही। गली-गली में गणगौर माता के गीतों का सामूहिक गान हुआ। गायत्री माता मंदिर के समीप बोहरा निवासी पर बारहमासा गणगौर उपवास की पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर गणगौर माता की पूजा-अर्चना कर महाप्रसाद किया गया।

मोहता चौक क्षेत्र में बारहमासा गणगौर उत्सव के अवसर पर पारंपरिक गीतों और नृत्य का आयोजन किया गया। बद्रीदास जोशी  निवास पर हुए कार्यक्रम में महिलाओं और समाज के गणमान्य लोगों भागीदारी निभाई।  गणगौर माता के लोकगीतों पर महिलाओं ने नृत्य से सभी का मन मोह लिया। रविवार रात को हुए आयोजन के दौरान शहर के भ्रमण पर निकली जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि भी शामिल हुई और परम्परा की सराहना की।

सुमन ओझा जोशी ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से समाज में एकता और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने गणगौर माता की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में सामूहिक सहभागिता और सांस्कृतिक एकता की झलक साफ दिखाई दी।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *