डॉ. सिद्धराज स्मृति शोध संस्थान का साहित्यकार-पत्रकार सम्मान समारोह शनिवार को - Nidar India

डॉ. सिद्धराज स्मृति शोध संस्थान का साहित्यकार-पत्रकार सम्मान समारोह शनिवार को

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

डॉ. सिद्धराज स्मृति शोध संस्थान के तत्वावधान में साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली दो विभूतियों का सम्मान शनिवार को शाम 5 बजे नत्थूसर बास स्थित स्वामी निवास में किया जाएगा।
संस्थान की निदेशक डॉ. शीला व्यास ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार, कवि एवं कथाकार राजेन्द्र जोशी करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. हरिशंकर आचार्य तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गीतकार राजाराम स्वर्णकार उपस्थित रहेंगे।
डॉ. व्यास ने बताया कि समारोह में डॉ. शंकरलाल स्वामी एवं संपादक डॉ. अजय जोशी को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक अवदान और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। दोनों विभूतियों को सम्मान पत्र के साथ नकद राशि की जाएगी। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य उन रचनाकारों को मंच प्रदान करना और सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी लेखनी से समाज को नई दिशा दी है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *