बीकानेर :रामनवमी पर किया कपड़े के थैलों का निशुल्क विरतण, प्लास्टिक थैली का उपयोग नहीं करने की दिलाई शपथ - Nidar India

बीकानेर :रामनवमी पर किया कपड़े के थैलों का निशुल्क विरतण, प्लास्टिक थैली का उपयोग नहीं करने की दिलाई शपथ

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

मानव चेतना जागृति प्रन्यास की ओर से जवाहर नगर स्थित श्री राम मंदिर में चल रही रामचरितमानस की कथा और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ इस अवसर पर कथक गुरु वीणा जोशी के सानिध्य में उनकी शिष्याओं ने श्री रामचंद्र कृपालु भजमन एवं रामचरित की चौपाइयों के ऊपर शुद्ध शास्त्री कथक नृत्य का नृत्यांजलि दी। इस मौके पर कपड़े थैलों का निशुल्क वितरण किया गया। साथ ही प्लास्टिक थैलियों का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई गई।

श्री राम जन्मोत्सव के साथ परांबा भगवती दुर्गा की आराधना भी कथक नृत्य के माध्यम से वेदांशी गौतम ने बेहद मनमोहक प्रस्तुति दी। संगीत संयोजन  नवरत्न जोशी और तेजस जोशी ने किया। कथा का संपूर्ण प्रबंधन अशोक उपाध्याय, मूलचंद उपाध्याय और विजय कपूर ने किया।  गोपाल उपाध्याय ने आशीर्वचन ने इस अवसर पर कहा कि रामचरितमानस की कथा प्रत्येक घर में होनी चाहिए। प्रत्येक मंदिर में होने चाहिए। इस अवसर पर भैरव भवानी ज्योतिष तंत्र शोध संस्थान के संस्थापक युगल नारायण रंगा ने नवरात्रि की महिमा और पूजन की महत्ता बताई। पंड़ित आचार्य राजेंद्र जोशी ने कथा का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि बीकानेर के सर्वांगीण सामूहिक विकास के लिए यह आयोजन किया गया।  इसमें प्रमुख रूप से स्वच्छ बीकानेर प्लास्टिक मुक्त बीकानेर के लक्ष्य रखा गया है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *