शिक्षा : दसवीं बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों का सुयश, छाई खुशी - Nidar India

शिक्षा : दसवीं बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों का सुयश, छाई खुशी

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने आज दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस परीक्षा में बीकानेर के कई होनहारों ने अपना श्रेष्तम प्रदर्शन किया है।

बीकानेर के भुवन छंगाणी ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए दसवीं बोर्ड परीक्षा में 99.17 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने शहर और परिवार को गौरान्वित किया है। भुवन विंगस स्कूल का छात्र है। श्रेष्ठ अंक हासिल करने पर भुवन के परिवाजनों ने खुशी जताई है।

निकिता(ऋषिका)बिस्सा ने हासिल किए 92.07 प्रतिशत…

दसवीं बोर्ड परीक्षा में निकिता बिस्सा(ऋषिका) पुत्री श्याम सुंदर ने 92.50 प्रतिशत अंक हासिल कर परिवार को गौरान्वित किया है। निकिता अंकुर विद्या आश्रम स्कूल की छात्रा है। निकिता की उपलब्धि पर परिवारजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

कौस्तुभ (शिवम) बोहरा : 80 प्रतिशत

पुष्करणा स्टेडियम के समीप रहने वाले कौस्तुभ बोहरा(शिवम) ने दसवीं कक्षा में 80 प्रतिशत अंक हासिल किए है। शिवम जस्सूसर गेट क्षेत्र में स्थित बाल गोविन्दम स्कूल का विद्याथी है। बोहरा के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर परिवारजनों खुशी जताई है।

जाह्रवी बोहरा  : 72  प्रतिशत 

नालंदा सैकड़री स्कूल की छात्रा जाह्नवी बोहरा(खुशी) ने दसवीं कक्षा में 72 प्रतिशत अंक हासिल किए है। जाह्नवी बोहरा के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर परिवारजनों ने खुशी जताई है। साथ ही उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *