बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।



नोखा थाना क्षेत्र में एक परिवादी के घर से हुई रिफाईन्ड सोना चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को राजकोट गुजरात से दस्तयाब किया है। पुलिस के अनुसार चोरी गया माल शत प्रतिशत बरामद कर लिया गया है। साथ ही घटना में काम लिया गए वाहन को जप्त किया गया है। पुलिस के अनुसार 22 मार्च को एक गाडी में सवार होकर परिवादी मनोज सोनी पुत्र रामुराम सोनी, उम्र 25 साल निवासी, उगमपुरा बास,नोखा के घर पर आए और रिफाईन्ड सोना खरीदने का झांसा देकर परिवादी के मकान से रिफाईन्ड सोना के दो पैकेट जिसमे करीब 15.16 तोला सोना था, वो चोरी कर ले गए। परिवादी मनोज सोनी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी को सौंपा गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये आईपीएस ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन और बनवारीलाल मीणा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जरनैल सिह पुलिस उप अधीक्षक नोखा के निकट सुपरविजन में टीमों का गठन कर वारदात को ट्रेस आउट किया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने विजय भाई गोहेल, नरेन्द्र, सागर राजु भाई परमार, हरेश भाई, परभत भाई सोलंकी, गोविन्द बाबडिया, विजय,भाई सोलंकी को गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में उपयोग लिया गया वाहन इर्टिका गाडी को जप्त किया है। पुलिस की पूछताछ जारी है।






