बीकानेर : यह रेल समपार स्थाई रूप से रहेगा बंद, आरओबी शुरू - Nidar India

बीकानेर : यह रेल समपार स्थाई रूप से रहेगा बंद, आरओबी शुरू

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बीकानेर रेल मंडल के बीकानेर- सूरतगढ़ खंड पर स्थित समपार संख्या 105 (किमी 159/5-6, बिरधवाल यार्ड) वाहनों के आवागमन के लिए अब स्थाई रूप से बंद रहेगा। गौरतबल है कि बिरधवाल यार्ड पर आरओबी (ROB) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है एवं वाहनों के आवागमन के लिए उपलब्ध है। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक भूपेश यादव के अनुसार ऐसे में आमजन को आवागमन के लिए  (बिरधवाल यार्ड) आरओबी सहित अन्य मार्गों वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना चाहिए। साथ ही रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन भी करें।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *