बीकानेर : धर्म यात्रा को लेकर जबर्दस्त उत्साह, जनसहभागिता का माहौल - Nidar India

बीकानेर : धर्म यात्रा को लेकर जबर्दस्त उत्साह, जनसहभागिता का माहौल

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

हिन्दू नववर्ष के अवसर गुरुवार को निकलने वाली भव्य धर्मयात्रा को सफल बनाने के लिए शहरभर में व्यापक स्तर पर बैठकों, संगोष्ठियों और जनसंपर्क के अभियान चल रहा है।  इसको शहर में धार्मिक उत्साह और जनसहभागिता का माहौल दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

गोकुल सर्किल स्थित नववर्ष समारोह समिति कार्यालय में सर्व कामगार सेवा संघ के निर्माण श्रमिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया। इस मौके पर विधायक जेठानंद व्यास ने धर्मयात्रा को धर्म की आन-बान और शान का प्रतीक बताते हुए अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

समिति अध्यक्ष गणेशमल बोथरा ने हिन्दू नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय संस्कृति, परंपरा और सनातन जीवनशैली का आधार बताया। कार्यक्रम संयोजक उमेश व्यास ने कहा कि भारतीय नववर्ष चैत्र प्रतिपदा से प्रारंभ होता है, जो पूर्णतः प्रकृति आधारित है और इस समय वातावरण में नवचेतना, नवऊर्जा एवं सकारात्मकता का संचार होता है, जो मानव जीवन को नई दिशा देने का कार्य करता है।

महामंत्री भंवर पुरोहित ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्षों के योगदान का उल्लेख करते हुए समाज में संगठन, समरसता और जागरूकता के महत्व पर बल दिया। आर.एस. हर्ष ने बताया कि सभी वक्ताओं ने घर-घर नववर्ष मनाने और परिवार सहित धर्मयात्रा में भाग लेने का आह्वान किया। इससे पूर्व रमेश चंद्र उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया और अंत में उपस्थित सैकड़ों श्रमिकों ने सामूहिक रूप से धर्मयात्रा में भाग लेने का संकल्प लिया।

समता नगर में दिखा जनसमर्थन…

समता नगर में जनसमर्थन देखने को मिला, जहां विभाग संघ संचालक टेकचंद जी के समक्ष क्षेत्रवासियों ने धर्मयात्रा को ऐतिहासिक बनाने का विश्वास व्यक्त किया। बैठक को विजय कोचर, जय किशन अग्रवाल आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। वंदे मातरम टीम के राजीव गोयल एवं संजीव गोयल द्वारा किया गया, जबकि संचालन नरसिंह भाटी ने किया।

सांसद सेवा केन्द्र में उत्साह पूर्ण रहा माहौल

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के सांसद सेवा केंद्र में हुए कार्यक्रम से उत्साहपूर्ण रहा। यहां उनके पुत्र रवि शेखर मेघवाल ने भारतीय नववर्ष समारोह समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा का पारंपरिक साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों एवं आमजन शामिल हुए।

इस अवसर पर भाजपा के महामंत्री पंवार, उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, विक्रम सिंह राजपुरोहित, पार्षद विनोद धवल, पवन सुथार, बजरंग शौकल, अंकित तंवर, विक्रम सिंह भाटी, राजा उपाध्याय, भवानी शंकर, मोहन कस्वा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।

हर्षो के चौक में गणमान्य हुए शामिल

हर्षा के चौक में हुई बैठक में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच बड़ी संख्या में समाज के लोगों एवं मोहल्ले के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। विभाग संघचालक, संयोजक उमेश व्यास एवं भारतीय नववर्ष समारोह समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा का स्वागत किया गया, वहीं समाज की ओर से चन्द्रेश हर्ष, शहर भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, दाऊ लाल हर्ष एवं रामेन्द्र हर्ष ने अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि भारतीय नववर्ष के सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए सभी नागरिकों से 19 मार्च को आयोजित होने वाली धर्मयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।

जेल रोड स्थित पंचायती भवन में ब्राह्मण स्वर्णकार समाज की बैठक में समाज के लोगों ने जोरदार हुंकार भरते हुए पूरे दलबल के साथ यात्रा में शामिल होने का संकल्प लिया। बैठक को भारतीय नववर्ष समारोह समिति के सहसंयोजक विजय कोचर, वंदे मातरम टीम के नरसिंघ भाटी, विशाल सोनी, योगेश सोनी एवं सुरेंद्र सोनी, कैलाश संत सोनी, आसाराम सोनी, राजाराम सोनी, दिनेश सोनी, लोकेश सोनी, गुलाबचंद सोनी, प्रकाश चंद्र सोनी, जयराम सोनी, मूलचंद सांखला, जगदीश सोनी, अशोक सोनी, जवर प्रकाश सोनी एवं प्रदीप खड़गावत ने भागीदारी निभाई।

भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में रेलवे डीआरएम कार्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री विनय कुमार,वर्तमान महामंत्री मुकेश कुमार के निर्देशन में कर्मचारियों की एक टोली का गठन किया गया, जिसमें  दिनेश एरी, राम विनय, उमाशंकर मारु, गोविंद सिंह राठौड़, शैलेन्द्र सिंह राठौड़, नारायण, मोहित, महिपाल सहित अन्य कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

वहीं चूना भट्टा बस्ती में नववर्ष समारोह समिति के महामंत्री भंवर पुरोहित एवं सह-संयोजक जगदीश सोलंकी के नेतृत्व में सामाजिक समरसता के तहत एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस संगोष्ठी में क्षेत्रवासियों के साथ मातृशक्ति की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को भगवा टी-शर्ट वितरित की गई और सभी ने एकजुट होकर धर्मयात्रा एवं महाआरती में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं मोहल्लेवासी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का महत्व और अधिक बढ़ गया।

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च…

धर्मयात्रा की तैयारियों के तहत शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक उमेश व्यास, समिति के महामंत्री नवीन एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस दल पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया और प्रशासन के सहयोग की सराहना की गई।

गोकुल सर्किल पर होगी आतिशबाजी…

इसी उत्साहपूर्ण माहौल के बीच नववर्ष के स्वागत को लेकर गोकुल सर्किल स्थित समिति कार्यालय पर भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में उल्लास और उत्सव का वातावरण और अधिक प्रखर होगा। वहीं हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर मार्कण्डेय नगर, मुक्ता प्रसाद क्षेत्र में पूरे नगर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। सेविका समिति द्वारा प्रमुख चौराहों पर तिलक लगाने एवं मिश्री वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके माध्यम से नागरिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी जाएंगी।

इस आयोजन के लिए उमा अग्रवाल, सोनू स्वामी, दिव्या यादव, अनन्या, लक्षिता पंवार, भगवती सुथार एवं मीनाक्षी मोदी के नेतृत्व में विभिन्न टोलियां बनाई गई हैं, जो पूरे क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगी और आमजन से नववर्ष को हर्षोल्लास के साथ मनाने तथा धर्मयात्रा में सहभागिता का आह्वान करेंगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *