बीकानेर : नव संवत्सर पर हिन्दू धर्मयात्रा कल, तैयारियों को दिया अंतिम रूप, देखें वीडियो... - Nidar India

बीकानेर : नव संवत्सर पर हिन्दू धर्मयात्रा कल, तैयारियों को दिया अंतिम रूप, देखें वीडियो…

 

हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा, महाराष्ट्र का सांस्कृतिक दल देगा प्रस्तुतियां, होगा खास आकर्षण

 बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

भारतीय नव संवत्सर समारोह समिति के तत्वावधान में गुरुवार को शहर में भव्य हिंदू धर्म यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। यात्रा को लेकर समिति पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मंगलवार को  गोकुल सर्किल स्थित कार्यालय में एक बैठक हुई। इसमें विधायक जेठानंद व्यास, समिति के संयोजक उमेश व्यास भी शामिल हुए। इस मौके पर विधायक जेठानंद ने धर्मयात्रा में ज्यदा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की बात कही। साथ ही उन्होंने धर्मयात्रा और नव संवत्सर की महत्ता पर प्रकाश डाला।

समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा, उपाध्यक्ष राजेश चूरा एवं महामंत्री भंवर पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशाल यात्रा एमएम ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जूनागढ़ के सामने पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा के समापन पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और साधु संत भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि इस बार यात्रा को विशेष आकर्षक बनाने के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्पवर्षा की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। इसके साथ ही महाराष्ट्र से एक विशेष सांस्कृतिक दल भी आमंत्रित किया गया है, जो यात्रा के दौरान अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय और उत्सवपूर्ण बनाएगा।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा में विभिन्न धार्मिक झांकियां, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। पूरे शहर में नव संवत्सर के स्वागत को लेकर उत्सवी माहौल है और यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं।
प्रशासन और समिति के सहयोग से सुरक्षा एवं यातायात की विशेष व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। शहर में चौराह, मंदिरों, दरवाजाें, कलेक्ट्रेट सहित कई  स्थानों पर विशेष सजावट की गई।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *