नए पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज।

जिले के नए पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान उन्हें शुभमाकनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। आज भाजपा के नेताओं ने एसपी से शिष्टाचार भेंट की। साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दी।
भाजपा नेता मोहन सुराना के नेतृत्व में मिले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस कप्तान से शहर की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में उनके नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए चर्चा की। इस मौके पर मोहन सुराना के साथ ही मनीष सोनी, कुणाल कोचर, पंकज अग्रवाल, देवेंद्र तंवर, अमित चोपड़ा, सुरेंद्र कोचर, विमल पारीक आदि शामिल रहे।
Post Views: 21





