बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के पर्स छीनने के एक मामले में दो लोगों गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में सुनारों की गुवाड़ निवासी पूजा सोनी पत्नी धर्मेश सोनी ने 21 जनवरी को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

परिवादिया ने पुलिस को बताया कि वो और उनकी पुत्री स्वाति सट्टा बाजार, कोटगेट के गणेश मंदिर दर्शन जब वापस अपने घर लौट रहे थे, तब जेल सर्किल से जेल रोड पर जोशी होटल से पहले दो बाइक सवार युवक आए और पीछे बैठे शख्स ने परिवादिया के हाथ से लेडिज पर्स झपट्टा मारकर ले गए।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार को जांच सौंपी। शहर में घट रही इस तरह की वारदातों को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। इस विशेष टीम ने लगातार निगरानी करते हुए तकनीकि साक्ष्य, आसूचना संकलन व परम्परागत पुलिसिंग के आधार पर अज्ञात आरोपियों का
पता लगाया। इसके आधार पर ही नामजद धीरज उर्फ लोरेंस पुत्र सुनील नायक (20 साल), निवासी नायकों का मोहल्ला और ओमप्रकाश उर्फ ओमला पुत्र मूलाराम जाट (22 साल) निवासी नोखा मंडी, मोहनपुरा को गिरफ्तार किया। इनसे माल बरामद कर अनुसंधान किया गया। इसके बाद न्यायालय में पेश कर वहां से केन्द्रीय कारागृह भेज दिया।





