बीकानेर : शहरी क्षेत्र में बीकेईएसएल ने बदली केबल, लोगों ने किया विरोध, जताया रोष - Nidar India

बीकानेर : शहरी क्षेत्र में बीकेईएसएल ने बदली केबल, लोगों ने किया विरोध, जताया रोष

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

शहरी परकोटा के नथानी सराय क्षेत्र में बिजली की पुरानी केबल, मीटर बदलने के लिए आज सुबह बीकेईएसएल की टीमें मौके पर पहुंची। इस दौरान उनके साथ भारी मात्रा में पुलिस जाब्ता भी था। कंपनी की टीमों ने केबल बदलने की कर्रवाई शुरू की, तो उन्हें क्षेत्रवासियों का रोष झेलना पड़ा।

कंपनी ने दावा किया कि वो गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र को सुधारने के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन लोगों ने आरोप लगाया कि जबरन मीटर बदले जा रहे हैं। इसको लेकर काफी देर तक माहोल गर्म रहा। हलांकि पुलिस ने बीचबचाव कर लोगों से समझाईश भी की। इस दौरान क्षेत्रिय पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। इससे पूर्व सुबह से ही नथानी सराय में बीकेईएसएल की एफआरटी टीमों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था, बड़ी संख्या में उनकी टीमें और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी

बीकेईएसएल के सीओओ हरीश चन्द्र सिंह ने प्रेस नोट जारी कर दावा किया है कि नत्थानियों सराय क्षेत्र में पुरानी लाइनें होने से हादसा का खतरा बना हुआ था। साथ ही इस क्षेत्र में लोड भी काफी बढ़ा हुआ है, इसलिए बीकेईएसएल ने  आगामी गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र को सुधारने के लिए वहां टीम भेजी थी, जिससे लोगों को गर्मियों में निर्बाध विद्युत मिलती रहे।

सीओओ के अनुसार इस क्षेत्र में मीटर भी पुराने तकनीक के लगे हुए है जिन्हें राज्य सरकार के निर्देशानुसार बदला गया है। सरकार ने तो यहां स्मार्ट मीटर लगाने को कहा लेकिन कम्पनी ने सामान्य इलेक्ट्रोनिक मीटर ही लगाए हैं। जोधपुर डिस्कॉम के नियमानुसार मीटरों को घरों के बाहर लगाया गया है। इसके अलावा वहां पुरानी लाइनों को हटाकर नई अधिक क्षमता की लाइनें बिछाई गई है। ट्रांसफारमर की क्षमता भी बढाई गई। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं की क्षतिग्रस्त सर्विस केबल को भी निःशुल्क बदला गया।

लोगों ने किया विरोध…

मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर भाजयुमो के वेद व्यास, दुर्गादास छंगाणी ने बीकेईएसएल और पुलिस प्रशासन के समक्ष लेगों की बात रखते हुए कहा कि कंपनी की टीम जबरन ही मीटर उतार रही है। बार-बार केबल बदलने के नाम पर क्षेत्र को टारगेट किया जा रहा है। इसका विरोध पूरजोर ढ़ंंग से करते हैं। बीकेईएसएल की ओर से मुरलीधर किराड़ू ने लोगों से समझाईश करने की कोशिश की।

 

 

सीओओ

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *