बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग में डीपसी का इंतजार कर रहे कार्मिकों के लिए खुश खबरी! लंबे समय से रिव्यू पद आवंटन और डीपीसी करने के लिए शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ मांग उठाते आ रहा था। इसको लेकर आज संगठन के पदाधिकारियों ने निदेशक को आंदोलन के नोटिस पर चर्चा की।

प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने बताया कि शिक्षा निदेशक ने शिक्षा निदेशालय स्तर पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी,मंडल स्तर पर कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक और वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी पदों पर डीपीसी 25 मार्च तक करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जारी कर दिए हैं । साथ रिव्यू केडर पदों के आवंटन की पत्रावली स्वीकृत कर दी है। इसके बाद संगठन ने शिक्षा निदेशक सीताराम जाट और अतिरिक्त निदेशक शैलेन्द्र देवड़ा का आभार जताया है।
Post Views: 407





