वेटरनरी : जेईटी प्री पीजी परीक्षा को लेकर चर्चा, चेयरमैन, डीन और प्रतिनिधियों ने की बैठक - Nidar India

वेटरनरी : जेईटी प्री पीजी परीक्षा को लेकर चर्चा, चेयरमैन, डीन और प्रतिनिधियों ने की बैठक

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में जेईटी प्री पीजी 2026 परीक्षा के आयोजन के संबंध में राज्य के कृषि एवं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालयों के फैकल्टी चेयरमैन, डीन तथा प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में इस वर्ष आयोजित होने वाली जेईटी/प्री -पीजी 2026 प्रवेश परीक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा परीक्षा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

परीक्षा की संभावित तिथि सहित अन्य प्रशासनिक एवं शैक्षणिक पहलुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. देवा राम सैनी ने समन्वय के साथ परीक्षा प्रक्रिया को संपन्न करवाने की बात कही।
जेईटी प्री पीजी 2026 के समन्वयक डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि इस बैठक में जोबनेर, कोटा, उदयपुर एवं जोधपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *