बीकानेर : सिंथेसिस में नए बैच 16 मार्च से होंगे शुरू, हो रहे हैं रजिस्ट्रेशन - Nidar India

बीकानेर : सिंथेसिस में नए बैच 16 मार्च से होंगे शुरू, हो रहे हैं रजिस्ट्रेशन

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

शिक्षण संस्थान सिंथेसिस इंस्टीट्यूट में नए बैच 16 मार्च से शुरू हो रहे हैं। यह बैच उन विद्यार्थियों के लिए शुरू किए जा रहे हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ मजबूत शैक्षणिक आधार बनाना चाहते हैं।
संस्थान की ओर से 11वीं कक्षा नीट फाउण्डेशन, 11वीं कक्षा जेईई फाउण्डेशन, 12वीं दे चुके अभ्यर्थियों के लिए टारगेट नीट अरली स्टार्टर बैच 2027, प्री फाउण्डेशन क्लासेस (कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं और 9वीं) स्कूल इंटिग्रेटेड प्रोग्राम के लिए प्रवेश प्रारम्भ कर दिए गए हैं।
सिंथेसिस इंस्टीट्यूट की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों से परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। वाहन सुविधा देशनोक, पलाना, उदयरामसर, नापासर, सिंथल, उदासर, गाढ़वाला, रिड़मलसर, सागर सहित अन्य आसपास के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए भी उपलब्ध रहेगी।
बीकानेर के बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए संस्थान में पूरी तरह अनुशासित, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाली हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध है, जहाँ विद्यार्थियों को पढ़ाई के अनुकूल वातावरण प्रदान किया जाता है।
इसके अतिरिक्त, 12 मार्च 2026 को छात्रवृति मय प्रवेश परीक्षा का आयोजन भी किया जाएगा। इस स्कॉलरशिप टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निशुल्क है। इच्छुक विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन के लिए शिवबाड़ी स्थित सिंथेसिस पर ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं, या फिर संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.synthesis.org.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
सिंथेसिस इंस्टीट्यूट का उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्कृष्ट मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर परिणाम प्रदान करना है, ताकि वे अपने भविष्य के लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सकें।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *