बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देहात भाजपा की ओर से संभाग कार्यालय में महिला खिलाड़ियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम रखा गया। देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया महिला मोर्चा जिला संयोजक सरोज प्रजापत के नेतृत्व में हुए समारोह में आईटी विभाग की जिला सह संयोजक निशु लिंबा नेअगुवाई की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय की महिला खिलाड़ियों को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि बेटियां आज खेल सहित हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सम्मान करना समाज के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

सरोज प्रजापत ने कहा कि आज की बेटियां खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। समाज और संगठन का दायित्व है कि ऐसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाए ताकि वे भविष्य में और बड़े मुकाम हासिल कर सकें।
निशु लिंबा ने कहा कि महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उनकी मेहनत और लगन से आने वाली पीढ़ी की बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित ने कहा कि भाजपा सदैव प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। महिला खिलाड़ियों का सम्मान समाज में सकारात्मक संदेश देता है और बेटियों को अपने सपनों को साकार करने का हौसला प्रदान करता है।
कार्यक्रम में आईटी जिला संयोजक सुरेन्द्र स्वामी, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी भी मौजूद रहे।
इन खिलाड़ियों का हुआ सम्मान…
सम्मानित खिलाड़ियों में साक्षी राठौड़, हिताशा रावत, निशा सहारण, कुसुम, प्रेक्षा गहलोत, कविता बिश्नोई, नंदिनी कंवर, हंसिका राठौड़, ममता नायक, अक्षिता, कल्पना, निवेदिता, अक्षरा, कोमल, लक्ष्मी, पूजा भोगिया, निधि कंवर, मोनिका भुजेल और संध्या शामिल रहीं।





