कोलकाता : हिन्दू नववर्ष पर निकलेगी शोभायात्रा, संस्कृति संस्कार संस्था के तत्वावधान में ल रही है तैयारियां - Nidar India

कोलकाता : हिन्दू नववर्ष पर निकलेगी शोभायात्रा, संस्कृति संस्कार संस्था के तत्वावधान में ल रही है तैयारियां

19 मार्च को होगा आयोजन,  रामदेव परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्थाओं के साथ की बैठक

कोलकाता, निडर इंडिया न्यूज। 

संस्कृति संस्कार संस्थान के तत्वावधान में हिन्दू नववर्ष पर ध्वजा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इस शोभायात्रा में श्री रामदेव परिवार , कोलकाता भी अपनी भागीदारी निभाएगी।  ध्वजा यात्रा की सफलता के लिए बाबा श्री रामदेवजी महाराज के गुणगान में लगी कुछ प्रमुख संस्थाओं के साथ मिलकर एक बैठक का आयोजन किया।

बैठक में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि रुप में पूनम रंगा , स्वपन बर्मन , गोपाल छापड़िया, विमल केडिया , रवि शर्मा , राजकुमार मोहता, शैलेश पुरोहित, राहुल हर्ष , विमल कुमार शर्मा, मंयक धूत , बद्री दास व्यास, नीरज सिंघी , अशोक व्यास, बीके आचार्य , मंयक अग्रवाल , गौतम पुजारी शामिल हुए।

शोभायात्रा की तैयारियों के साथ आवश्यकताओं को लेकर चर्चा हुई । सभी ने शोभायात्रा को  भव्य बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए। शोभायात्रा की मुख्य आयोजक संस्था संस्कृति संस्कार की ओर से संस्थापक स्वपन बर्मन , घनश्याम सारड़ा व गज्जू चांडक ने बताया कि शोभायात्रा की शुरुआत अपराह्न 3.30 बजे बड़ाबाजार में तारा सुंदरी पार्क के सामने स्थित  श्री पूंटे माँ काली माता मंदिर में आरती के साथ होगी।

कई संस्थाएं इस आयोजन में सम्मलित होंगी। बड़ाबाजार के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा करते हुए शोभायात्रा का समापन कलाकार स्ट्रीट स्थित नवरुपा गणगौर द्वार के समक्ष भव्य रुप से सामूहिक आरती के साथ होगा ।

रामदेव परिवार के पूनम रंगा व जेठमल रंगा के अनुसार शोभायात्रा में हर साल की तरह इस साल भी विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति की मनोरम झांकियां साथ रहेगी । प्रवासी भोजपुरी समाज जहां चैता गाते हुए इस शोभायात्रा में साथ – साथ चलेंगे वहीं श्री रामदेव परिवार के बैनर तले श्री रामदेव बाबा के भक्त बाबा की भव्य आदमकद प्रतिमा के साथ शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण केंद्र बिंदु में रहेंगे ।

रिपोर्ट : जेठमल रंगा

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *