अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस :  प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित - Nidar India

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस :  प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

गंगाशहर के राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया इस दौरान केंद्र में कार्यरत महिला कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया।

राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के उपाध्यक्ष श्रीभगवान अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि महिला दिवस को आयोजित करने के पीछे यही उद्देश्य है कि जो महिला कर्मचारी हमारे इस केंद्र में लंबे समय से अपनी निष्ठा के साथ सेवाएं दे रही है उन्हें सम्मान मिलना चाहिए।

क्योंकि महिला जो भी काम हाथ में लेती है वहां पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करती है इसलिए आज हमारे संस्थान महिला कार्मिकों को सम्मानित करते हुए यह संस्था खुद गौरवान्वित महसूस हो रही है।

इनको किया सम्मानित

राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के सचिव बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर प्राकृतिक विशेषज्ञ तान्या जायसवाल, वरिष्ठ उपचारिका कविता सुथार, सुनिता प्रजापत, कृष्णा कच्छावा व  पूजा तेजी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

इस अवसर पर वरिष्ठ उपचारक महावीर उपाध्याय, कुणाल तंवर, शंकर लाल परिहार, मयंक बोथरा व कमल तेजी आदि मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *