बीकानेर में तैयारियों में जुटे भाजपा नेता, महिला शक्ति भी होंगी शामिल


बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा रविवार को हनुमानगढ़ के दौरे पर रहेंगे। सीएम यहां होने वाले महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। सीएम के दौरे को लेकर भाजपा संभाग कार्यालय में पूर्व तैयारी बैठक आयोजित की गई। इसमें देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया और शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने अध्यक्षमता की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए महिला सम्मेलन मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का बड़ा अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में मातृशक्ति की भागीदारी सुनिश्चित कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाए।
इस अवसर पर बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति इस सम्मेलन में भाग लेंगी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मंडलों में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि महिला सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, जिला प्रवक्ता पूजा मोहता, महिला मोर्चा जिला संयोजक सरोज प्रजापत, अनु सुथार, भारती अरोड़ा,रेखा भदानी, इंद्रा व्यास, आरती आचार्य,सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, आइटी जिला संयोजक सुरेन्द्र स्वामी, विजयपाल कूकणा, गजेंद्र सिंह भाटी,विनायक पारीक सहित शहर व देहात की महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने तैयारी को लेकर चर्चा की।





