
मंडल पर 22006 यात्री-शिकायतों का समाधान, औसत 21मिनट में हुआ

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

रेल यात्री अपनी यात्रा के दौरान यदि किसी परेशानी, समस्या से जूझ रहे हैं, तो उनके लिए अब मदद पोर्टल कारगर साबित हो रहा है। चलती ट्रेन में यात्री की शिकायतों का निवारण इसके माध्यम से किया जा रहा है। रेल यात्री अपनी शिकायतें मोबाईल एप,वेबसाइट, एसएमएस,139 हेल्पलाईन, ई-मेल,सोशल मीडिया के जरिए “मदद पोर्टल” पर दर्ज करवा सकते हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल ने दावा किया है कि इस पोर्टल के माध्यम से वर्ष 01 अप्रैल 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कुल 22006 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनका शत- प्रतिशत निस्तारण औसतन 21 मिनट के समय में किया गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, भूपेश यादव ने बताया की रेल यात्री अपनी यात्रा के दौरान मोबाईल एप,वेबसाइट, एसएमएस,139 हेल्पलाईन, ई-मेल,सोशल मीडिया इत्यादि सभी माध्यमों से रेल मदद पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकतें हैं। सभी शिकायतें एक ही जगह पर रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त होने से यात्रियों की शिकायतों/समस्याओं/शंकाओं के समाधान में तेजी आई हैं।
वर्ष 01 अप्रैल 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कुल 22006 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनका शत- प्रतिशत निस्तारण औसतन 21 मिनट के समय में किया गया। उक्त 22006 शिकायतों में से वाणिज्य विभाग ने उक्त अवधि में 5931 शिकायतों का निस्तारण औसत 13 मिनट में कर EXCELLENT फीडबैक प्राप्त किया।
इसी प्रकार रेलवे सुरक्षा बलों ने 3750 शिकायतों का निस्तारण औसत 21 मिनट में कर एक्सीलेंट फीडबैक प्राप्त किया है l इसी प्रकार सिग्नल एंड टेली कम्युनिकेशन विभाग ने उक्त अवधि में प्राप्त 74 शिकायतों का समाधान 21 मिनट में कर satisfactory फीडबैक प्राप्त किया l कैरिज एवं वैगन विभाग ने भी 6340 शिकायतों का औसत 24 मिनट में निस्तारण कर EXCELLENT फीडबैक प्राप्त किया है ।
यात्रा के दौरान छोटे बच्चों के लिए बच्चों के लिए दूध, सफ़र के दौरान तबीयत खराब होने पर दवाईयां उपलब्ध करवाना। सफ़र के दौरान प्रसव पीड़ा होने पर डॉक्टर व अन्य मेडिकल सुविधाएँ उपलब्ध करायी जाती हैं ।
बीकानेर रेल मंडल पर यात्रियों की शिकायत निवारण के लिए वार रूम स्थापित किया गया है, जिसमें अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात(24X7) अत्याधुनिक उपकरणों से यात्रियों की शिकायतों पर निगरानी रखते हैं। उनका समाधान करते हैं। हाल ही में बीकानेर रेल मंडल पर फरवरी माह (01 से 28 फरवरी,2026) में प्राप्त 1757 शिकायतों का निस्तारण औसत 08 मिनट में किया गया है,जो कि श्रेष्ठ यात्री सुविधा को इंगित करता है।
बीकानेर रेल मंडल को रेल मदद पोर्टल पर यात्रियों की प्रतिक्रियाएं भी प्राप्त हुई, जो यात्रियों की ओर से मंडल द्वारा शिकायतों के समाधान के लिए दी गई। इसमें उत्कृष्ट (Excellent) व संतोषप्रद (Satisfactory) के रूप में प्राप्त हुई।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के दिशा- निर्देशन में रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान स्टेशन व ट्रेन में होने वाली असुविधा/शिकायतों के शीघ्र समाधान करने के लिए रेलवे द्वारा विभिन्न स्तरों पर कार्य किये जा रहें हैं, ताकि यात्रियों को तुरन्त राहत मिल सके।





