बीकानेर : कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी झूठी निकली, पुलिस की छानबीन में कुछ नहीं मिला, बार अध्यक्ष अजय पुरोहित ने अधिवक्ताओं सहित सभी को किया सूचित - Nidar India

बीकानेर : कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी झूठी निकली, पुलिस की छानबीन में कुछ नहीं मिला, बार अध्यक्ष अजय पुरोहित ने अधिवक्ताओं सहित सभी को किया सूचित

बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज। 

बीकानेर कोर्ट को बम से उडाने की धमकी के बाद एक बारगी प्रशासन में हडकंप मच गया था। सुबह इस आशय का एक मेल आते ही समूचे कचहरी परिसर को खाली कर लिया गया था।

अब न्यायालय परिसर में एएससी टीम व सनिफर डॉग, एंटी सबोटाज टीम के साथ विभिन्न जाँच एजेसियो द्वारा अपनी जाँच पूर्ण कर ली गई है जिसमें एजेसियो को कोई संदिग्ध वस्तु न्यायालय परिसर में नहीं मिली है। बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने इसकी सूचना सभी अधिवक्ताओं को एवं न्यायिक कर्मचरियों के साथ-साथ सभी पक्षकारों को दी है। साथ ही अपील की है कि आप सब न्यायालय में प्रवेश कर सकते हैं और जो अधिवक्ता अपने घर चले गए हैं उनके किसी मामले में संबधित न्यायालय द्वारा उनके विपरित आदेश नहीं किया जाएगा।

इससे पूर्व पुलिस ने सुबह से लेकर अब तक दोपहर तक चारों और पुलिस की गाड़ियां, दमकलें और पुलिस फोर्स का जाप्ता लगा था। सभी वकील, जज और कार्मिक कोर्ट परिसर के बाहर है। तथाकथित मेल के अनुसार दो बजे का समय दिया गया था, इसके बाद से ही पुलिस को पूरा जाप्ता अपनी छानबीन में जुटी गई थी।

यह था मामला…

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह जैसे ही हल तो में काम शुरू है इसी दौरान जिला एवं स्त्र न्यायाधीश की सरकारी मेल आईडी पर एक मेल आया। जिसमें लिखा था कि इस कचहरी परिसर के विभिन्न हिस्सों में कुल 14 बम रखे में है और इसे पूरे परिसर को बम से उड़ाया जाएगा। इस तरह की मेल आते ही जिला जज ने तत्काल पुलिस प्रशासन को इतला दी। थोड़ी देर में भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने सबसे पहले न्यायिक अधिकारियों, न्यायिक कर्मचारियों सहित तमाम अधिवक्ताओं को कोर्ट कैंपस खाली कर बाहर निकालने के आदेश दिए। अब पूरा कचहरी परिसर खाली हो गया है और भारी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मी पूरे कचहरी परिसर के एक-एक हिस्से की तलाशी ले रहे हैं। उधर शहर में भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। बड़ी संख्या में लोग कचहरी पहुंच गए और तलाशी अभियान को देखने लगे। पुलिस को भी भीड़ हटाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।

ईमेल में दोपहर 2 बजे बम फटने की चेतावनी

जानकारी के अनुसार यह ईमेल आज तड़के 5 बजे सेंड किया गया था। जिसमे दोपहर 2 बजे सभी बम फटने की चेतावनी दी गई है। ईमेल में 14 साइनाइड बम ब्लास्ट करने की धमकी है। ईमेल में कहा गया है कि इन ब्लास्ट से कोर्ट के 1.75 किलोमीटर के रेडियस तक नुकसान हो सकता है। बम स्क्वायड टीम द्वारा कोर्ट की तलाशी ली जा रही है।

 

 

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *