बीकानेर : पत्रकार होली स्नेह मिलन समारोह में झूमे विधायक, कलमकारों को मिला सम्मान, धमाल गीतों की रही धूम, देखें वीडियो... - Nidar India

बीकानेर : पत्रकार होली स्नेह मिलन समारोह में झूमे विधायक, कलमकारों को मिला सम्मान, धमाल गीतों की रही धूम, देखें वीडियो…

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बीकानेर प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारों का होली स्नेह मिलन समारोह आज रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित पाणिग्रहण भवन में आयोजित किया गया। समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कमलकारो को लाइफ टाइम और गौरव अवार्ड प्रदान किए गए। इस अवसर पर अतिथि के रूप में शामिल हुए पश्चिम विधायक जेठानंद और खाजूवाला विधायक डॉ.विश्वनाथ ने भी चंग पर धमाल का लुत्फ उठाया।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि होली मिलन समारोह में 17 वरिष्ठ पत्रकारों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड और 32 युवा पत्रकारों को गौरव अवार्ड से नवाजा गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर विधायक जेठानंद व्यास, खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, अर्हम् इंग्लिश अकादमी के डायरेक्टर सुरेंद्र डागा, शिक्षाविद् रवि भटनागर शामिल हुए।

होली गीतों के इस रंगारंग कार्यक्रम में हेमंत अकेला व सुशील छंगाणी की टीम ने धमाल गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। इस दौरान विधायक जेठानंद व्यास व विश्वनाथ मेघवाल भी पत्रकारों संग जमकर थिरके। जेठानंद व्यास ने होली व देशभक्ति के गीत भी पेश किए। विधायक जेठानंद व्यास ने धमाल गीतों के ऐसे स्वर छेड़े कि सभी मंत्रमुग्द हो गए। वहीं विधायक डॉ.विश्वनाथ मेघवाल भी होली की मस्ती में झूम उठे। इस दौरान मिमिक्री आर्टिस्ट मुकेश पुरोहित ने कई चर्चित हस्तियों की मिमिक्री कर पत्रकारों को खूब हंसाया। अतिथियों का स्वागत महासचिव विशाल स्वामी, कोषाध्यक्ष गिरिराज भादाणी, दीपचंद सांखला, बलदेव रंगा, पवन भोजक, गिरीश श्रीमाली, नीरज जोशी, बृजमोहन रामावत, बृजमोहन आचार्य, भवानी जोशी व श्याम मारू आदि ने सम्मानित किया। आभार मनीष पारीक ने जताया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उद्घोषक रविंद्र हर्ष ने किया।

इनको मिला लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड
वरिष्ठ पत्रकार संतोष जैन, लूनकरण छाजेड़, केके गौड़, श्याम मारू, रमजान मुगल, प्रकाश पुगलिया, नीरज जोशी, प्रमोद आचार्य, रमेश बिस्सा, केके सिंह, राजेश छंगाणी, मो. अली पठान, महेश स्वामी, कौशलेश गोस्वामी, ओमप्रकाश सोनी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।

इन्हें मिला पत्रकार गौरव अवार्ड से नवाजा
बृजमोहन रामावत, मुकेश पूनिया, अरविन्द व्यास, जेपी गहलोत, त्रिभुवन रंगा, रौनक व्यास, शिव भादाणी, रितेश यादव, अतुल आचार्य, अनिल रावत, जीतू बीकानेरी, निखिल स्वामी, संजय स्वामी, सुरेन्द्र सिंह राठौड़, विनोद जोशी, मुकेश रामावत, सुरेन्द्र मण्डा, रामस्वरूप भाटी, धीरज जोशी, वीरेन्द्र पुरोहित, दशरथ रामावत, दिगेश्वर, बलजीत गिल, सरजीत सिंह, मुकेश रंगा, राजीव जोशी, मोहन कड़ेला, भगवान देव सारस्वत, जगदीश सुथार को पत्रकार गौरव अवार्ड से नवाजा गया।

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *