होली मनाए खाओसा की मिठाइयों के संग, स्पेशल गुंजिया एवं बकलावा , होली पर विशेष गिफ्ट आइटम - Nidar India

होली मनाए खाओसा की मिठाइयों के संग, स्पेशल गुंजिया एवं बकलावा , होली पर विशेष गिफ्ट आइटम

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
होली का त्योहार बीकानेर में खास है। प्रेम और सौहार्द के इस पर्व पर  मिठाइयां और नमकीन की भरपूर मांग रहती है। यही वजह है कि “खाओसा” ने इसे और खास बनाने के लिए कई तरह के आइटम तैयार किए है।  बीकानेर वासियों की पसंद को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन क्वालिटी की मिठाइयां और नमकीन उपलब्ध कराई जा रही है।

खाओसा के निदेशक योगेश रावत ने बताया कि होली पर लोगों की पसंद का खास ध्यान रखा गया है। इसके लिए वृहद रेंज मिठाइयां, नमकीन, कुकीज और गिफ्ट आइटम रखें गए हैं। भुट्टा चौराह के समीप स्थित खंडेलवाल मिष्ठान भंडार, जयपुर रोड स्थित प्रतिष्ठान पर “खाओसा”ब्रांड की एक से बढ़कर एक मिठाइयां खास होली के मौके पर तैयार की गई है।

यह आइटम में है खास…

खाओसा इस बार बीकानेरवासियों के लिए खास आइटम लाया है। योगेश रावत के अनुसार इसमें मुख्य रूप से शुद्ध घी की मिठाइयां है। इसमें गुंजिया, बकलावा ,बेसन की चक्की, गाळ के लड्डू, केसर युक्त गाळ लड्डू, सूरशाही लड्डू के साथ ही काजू, बादाम कतली, शुगर फ्री कुकीज, रसमलाई, कलाकंद,स्वादिष्ट शक्कर पारा, गुड़ के शक्कर पारा खास तौर पर तैयार किए गए है। वहीं छैने से तैयार कई तरह के आइटम भी है।

गिफ्ट पैक भी है  खास…

रावत के अनुसार आजकल त्योहारों पर गिफ्ट पैक देने का रिवाज है। इसको ध्यान में रखते हुए कई तरह के गिफ्ट पैक आइटम तैयार किए गए हैं। इसमें  चॉकलेट ,काजू फैंसी स्वीट्स ,ड्राई फ्रूट गिफ्ट पैक और टोकरी भी है भी शामिल है। ताकि देने में सहुलित रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *