रेलवे : माल लादान में वृदि्ध सहित कई मुद्दाें पर चर्चा - Nidar India

रेलवे : माल लादान में वृदि्ध सहित कई मुद्दाें पर चर्चा

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में मंडल रेल प्रबंधक (DRM) की अध्यक्षता में व्यवसाय विकास इकाई (BDU) की बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न उद्योगों, व्यापारिक संगठनों एवं प्रमुख ग्राहकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव ने बताय कि बैठक का मुख्य उद्देश्य माल लदान में वृद्धि, रेल आधारित परिवहन को प्रोत्साहन, परिचालन संबंधी समस्याओं के समाधान और रेलवे उद्योग समन्वय को सुदृढ़ करना रहा। व्यापारियों की ओर से एलसी गेट पर मैनिंग, सीसीटीवी व्यवस्था, अवसंरचना सुधार, रैक उपलब्धता तथा अनुबंध नवीनीकरण से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

मंडल प्रशासन की ओर से सभी बिंदुओं पर सकारात्मक विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक कार्यवाही एवं समन्वय का आश्वासन दिया गया। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि रेलवे द्वारा आधुनिक माल प्रबंधन, पारदर्शी प्रक्रिया तथा बेहतर लॉजिस्टिक सेवाओं के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक में उद्योग जगत से रेल परिवहन के अधिकाधिक उपयोग का आह्वान किया गया, जिससे क्षेत्रीय व्यापार एवं आर्थिक विकास को गति मिल सके।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *