बीकानेर : राज्यपाल  हरिभाऊ बागडे शनिवार को आएंगे मूलवास-सीलवा - Nidar India

बीकानेर : राज्यपाल  हरिभाऊ बागडे शनिवार को आएंगे मूलवास-सीलवा

सारुंडा में विद्यालय के नवनिर्मित भवन का करेंगे लोकार्पण

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

राज्यपाल  हरिभाऊ बागडे शनिवार दोपहर 3.05 बजे वायु मार्ग से मूलवास-सीलवा पहुंचेंगे।  बागडे यहां आयोजित विराट हिंदू धर्म सभा में शिरकत करेंगे।

यहां से हवाई मार्ग से सारुंडा जाएंगे तथा सायं 4.35 बजे वीरादेवी रामचंद्र झंवर ललिता आदर्श विद्या मंदिर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। यहां से वायु मार्ग द्वारा नाल एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे तथा नाल से सायं 6.05 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *