बीकानेर की मुस्कान जोशी का नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया में उप प्रबंधक पद पर चयन - Nidar India

बीकानेर की मुस्कान जोशी का नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया में उप प्रबंधक पद पर चयन

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बीकानेर की होनहार चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) मुस्कान जोशी का देश की प्रतिष्ठित संस्था नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (एनएसई) में उप प्रबंधक (डिप्टी मैनेजर ) के पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बीकानेर शहर और पुष्करणा समाज में हर्ष का वातावरण है।

वरिष्ठ सीए महेन्द्र चूरा ने बताया कि मुस्कान जोशी ने चार्टर्ड एकाउंटेंट(CA) की परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा और परिश्रम का परिचय दिया।  मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन, गुरुजनों और माता ममता जोशी, पिता जुगल जोशी को दिया है।

उनकी इस उपलब्धि ने बीकानेर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। पूरे पुष्करणा समाज एवं शहरवासियों ने मुस्कान को इस सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *