बीकानेर : होली पर शहर में माकूल रहे व्यवस्था, विधायक ने लिखा आयुक्त को लिखा पत्र - Nidar India

बीकानेर : होली पर शहर में माकूल रहे व्यवस्था, विधायक ने लिखा आयुक्त को लिखा पत्र

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

होली के मौके पर शहर में सभी व्यवस्थाएं माकूल रहे, इसके लिए विधायक जेठानंद व्यास ने आयुक्त को पत्र लिखा है। इसके जरिए बताया गया है कि विभिन्न रम्मतों, फाग उत्सव, हर्ष-व्यास डोलची खेल, फागणिया फुटबॉल सहित कार्यक्रमों के दौरान साफ-सफाई, चूने की लाइनिंग और सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था को संधारित रखने के निर्देश दिए।

उन्होने कहा कि होली के दौरान परम्परागत रूप से आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में आमजन की भागीदारी होती है। विभिन्न क्षेत्रों से भी लोग इन्हें देखने आते हैं, ऐसे में उन्हें कोई परेशानी नहीं हो, इसके मद्देनजर यह कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए और कहा कि नगर निगम द्वारा समूची व्यवस्था के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करते हुए, अधिकारी का नाम तथा मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे संबंधित अधिकारी से समन्वय किया जा सके।

निगम ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी

विधायक के निर्देशानुसार निगम द्वारा राजस्व अधिकारी श्योपत राम को समूची व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था के लिए अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार, साफ-सफाई एवं चूने की लाइनिंग के लिए स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश पंवार तथा संबंधित स्वच्छता निरीक्षक एवं विभिन्न आयोजन स्थलों पर अग्निशमन यंत्र व्यवस्था के लिए अग्निशमन अधिकारी रेवंत सिंह को नियुक्त किया गया। नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा ने इस संबंध में आदेश जारी किए।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *