बीकानेर : पुष्करणा सावे में दांपत्य सूत्र में बंधने वाली 114 कन्याओं को मिले 11-11 हजार रुपए , शिव कुमार मोहन प्यारी जनकल्याण ट्रस्ट ने दिया बेटियों को शगुन, देखें वीडियो... - Nidar India

बीकानेर : पुष्करणा सावे में दांपत्य सूत्र में बंधने वाली 114 कन्याओं को मिले 11-11 हजार रुपए , शिव कुमार मोहन प्यारी जनकल्याण ट्रस्ट ने दिया बेटियों को शगुन, देखें वीडियो…

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

पुष्करणा सावे में 10 फरवरी को दांपत्य सूत्र में बंधने वाली सर्व समाज की 114 कन्याओं को  शिवकुमार मोहन प्यारी जनकल्याण ट्रस्ट की ओर से रविवार को 11-11 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास की पहल पर पुष्करणा भवन में आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट की ओर से सर्व समाज की बेटियों को चैक प्रदान किए गए। इस मौके पर विधायक ने कहा कि सभी कन्याएं उनकी बहनें और बेटियां है। इनके लिए भविष्य में भी किसी भी तरह की सहायता के लिए वे तत्पर रहेंगे।

विधायक जनसुनवाई केन्द्र पर निर्धारित प्रारुप में कन्याओं को यह राशि प्रदान की गई। इसमें पुष्करणा समाज की 94, अन्य ब्राह्मण वर्ग की 5, माली समाज की 2, सोनी समाज की 2, स्वामी समाज की 1, सुथार समाज की 2, रेगर समाज की 1, वाल्मीकि समाज की 2 , राजपूत और कुंहार समाज की 1-1 कन्या को 11-11 हजार रुपए की राशि का चेक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संत सरजूदास महाराज ने कहा कि विधायक की अगुवाई में ट्रस्ट की और सराहनीय कार्य है, जो बेटियों के प्रति सम्मान और संबल की भावना को दर्शाता है। रामेश्वरानंद महाराज ने कहा कि पुष्करणा ब्राह्मण समाज का ओलंपिक सावा गरिमामय और परम्परागत आयोजन है। पुजारी बाबा ने कहा कि समाज की परंपराओं को बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न संस्थाओं की ओर से समय-समय पर प्रोत्साहन स्वरूप घोषणाएं की जाती है।

मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय स्व्यंसेवक संघ के क्षेत्रीय सह संपर्क प्रमुख योगेन्द्र जी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत सरजूदास महाराज, जुगल किशोर ओझा(पुुजारी बाबा), श्री ब्रह्म गायत्री सेवा आश्रम के अधिष्ठाता पंड़ित रामेश्वरानंद महाराज, राजेश चूरा, रामजी व्यास, मनमोहन सिंह यादव, टेकचंद बरडिया, शशि शर्मा, कमल व्यास, भंवरलाल आचार्य, नारायण व्यास सहित अतिथि मौजूद रहे।

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *