बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज।

अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस रखा है। महाजन थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए पंजाब निर्मित अवैध शराब की 108 पेटी सहित एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत बाजार में 10 लाख रुपए बताई जा रही है।
शराब के परिवहन में काम लिया गया वाहन पिकअप को भी जब्त किया गया। पुलिस ने इस मामले में जोगाराम पुत्र भैराराम निवासी डाबली सरा, बाड़मेर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए शख्स से पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में हैड कां.बाबूलाल, राजेश कानि. महाजन की विषेश भूमिका रही। इसके अलावा भादरराम कानि.अजय सिंह कानि. शामिल रहे।
Post Views: 6





