बीकानेर : बाज नहीं आ रहे मिलावटखोर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीज किया 765 किलो घी - Nidar India

बीकानेर : बाज नहीं आ रहे मिलावटखोर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीज किया 765 किलो घी

बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज।

स्वास्थ्य विभाग के लाख प्रयास के बावजूद खाद्यय वस्तुओं में मिलावट करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। अधिक मुनाफा कमाने की लालच में घी, दूध, मसालों सहित खाद्य वस्तुओं में मिलावट का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने  ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मिलावट की आशंका में 765 किलो घी सीज किया है।  अतिरिक्त आयुक्त भगवतसिंह एवं सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध के नेतृत्व में नोखा रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित घी निर्माता फैक्ट्री मैसर्स श्री मारुति फूड प्रोडक्ट पर कार्यवाही की गई है।

फर्म मालिक मुकेश पारीक ने बताया कि यहाँ पर गुजरात से क्रीम मंगाकर उसको गर्म करके 410 से 420 रुपए लीटर के भाव से टुडे चॉइस नाम से घी बेचा जा रहा था। जबकि घी का बाजार भाव कम से कम 525 रुपए प्रति लीटर है। मौके 1 नमूना एफएसएस एक्ट के तहत घी का लिया जाकर 765 किलोग्राम घी मिलावट के संदेह पर सीज़ किया गया। इसके अलावा मेसर्स युवराज फ़ूड प्रोडक्ट, फड़ बाजार से नमकीन एवं केसर बाटी का एक-एक नमूना एफएसएस एक्ट के तहत लिया गया। NUCHEM फ़ूड, इंडस्ट्रियल एरिया खारा से रिफाइंड ग्राउंड नट आयल का 1 नमूना FSS एक्ट के तहत लिया गया। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा एवं अमित शर्मा शामिल रहे।
जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *