बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

बीछवाल स्थित बंदी खुला शिविर से एक सजा काट रहा बंदी फरार हो गया। इस संबंध में परिवादी केन्द्रीय कारागृह मुख्य प्रहरी गोर्धनदास पुरोहित ने बीछवाल थाने में मामला दर्ज कराया है।
परिवादी ने पुलिस को बताया कि 19 फरवरी की सुबह बीछवाल के बंदी खुला शिविर से मथुरा के नरहौली निवासी दंड़ित बंदी पालेन्द्र उर्फ पालु पुत्र लालाराम फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कानि.संजय को सौंपी है।
Post Views: 14






