बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के बांदीकुई रेलवे स्टेशन से जवाहर सिंह बेढ़म- गृह,गोपालन,पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार ने शनिवार 14 फरवरी को गाडी संख्या 15715/16, किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस को बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर ठहराव को प्रारम्भ किया।
पूजा मित्तल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जयपुर के अनुसार बांदीकुई स्टेशन पर ठहराव के साथ-साथ हावडा-जोधपुर व हावड़ा-बीकानेर ट्रेन का बांदीकुई स्टेशन पर और पोरबंदर- दिल्ली सराय रेल सेवा का दौसा स्टेशन पर ठहराव की घोषणा की।
इस अवसर पर जवाहर सिंह बेढम, माननीय गृह राज्यमंत्री, राजस्थान सरकार कहा कि इन रेल सेवाओं के ठहराव से दैनिक कार्यों से यात्रा करने वाले यात्री लाभान्वित होंगे तथा क्षेत्र में रेल नेटवर्क को मज़बूती मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र के निवासियों को रेल सेवाओं के ठहराव पर शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर अहमद हुसैन अंसारी, अपर मंडल रेल प्रबंधक-जयपुर,अमित सुदर्शन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मुख्यालय जयपुर, कमल शर्मा-मंडल वाणिज्य प्रबंधक जयपुर साथ ही प्रेस मीडिया, रेल कर्मचारी गण व जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
यात्रियों की सुविधा के लिए पोरबंदर-दिल्ली सराय- पोरबंदर (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस का दौसा स्टेशन पर,हावडा-जोधपुर (सप्ताह में 04 दिन) सुपरफास्ट एक्सप्रेस एंव हावडा-बीकानेर (त्रि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का बांदीकुई स्टेशन पर प्रायोेगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
यात्रियों की सुविधा के लिए निम्नानुसार ठहराव प्रदान किए गए हैं-
1. गाडी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 15.02.26 से दौसा स्टेशन पर 15.03 बजे आगमन व 15.05 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20938,दिल्ली सराय-पोरबंदर (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 16.02.26 से दौसा स्टेशन पर 11.58 बजे आगमन व 12.00 बजे प्रस्थान करेगी।
2. गाडी संख्या 12307, हावडा-जोधपुर (सप्ताह में 04 दिन) सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 15.02.26 से बांदीकुई स्टेशन पर 22.20 बजे आगमन व 22.22 बजे प्रस्थान करेगी।
3. गाडी संख्या 22307, हावडा-बीकानेर (त्रि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 14.02.26 से बांदीकुई स्टेशन पर 22.20 बजे आगमन व 22.22 बजे प्रस्थान करेगी।





