बीकानेर : एसीबी की कार्रवाई, आय से अधिक सम्पत्ति मामले में एलडीसी के ठिकानों पर मारे छापे, देखें वीडियो... - Nidar India

बीकानेर : एसीबी की कार्रवाई, आय से अधिक सम्पत्ति मामले में एलडीसी के ठिकानों पर मारे छापे, देखें वीडियो…

जयपुर, निडर इंडिया न्यूज। 

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. की अलग-अलग टीमों ने बीकानेर शहर में 03 जगह छापेमारी की है। इस दौरान जयनारायण व्यॉस कॉलोनी, वैष्णोधाम के सामने मातेश्वरी एन्कलेव, जयपुर रोड़ बीकानेर, बागीनाडा छींपो का मोहल्ला गंगाशहर और एक एलडीसी के गांव पुनरासर, पदस्थापन ग्राम पंचायत कानासर, पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी में अलसुबह कार्यवाही करते हुए शुभकरण परिहार कनिष्ठ सहायक ग्राम पंचायत उदट, पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी के खिलाफ दर्ज आय से अधिक प्रकरण में आरोपी के करीब 05 ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो मुख्यालय जयपुर पर गोपनीय शिकायत प्राप्त हुई कि शुभकरण परिहार (छींपा) कनिष्ठ सहायक ग्राम पंचायत कानासर हाल उदट पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी पद पर रहते हुए अपने वैध पारिश्रमिक से इतर भ्रष्ट तरीकों से भारी मात्रा में अवैध सम्पति अर्जित की है, जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ो रूपये है।

उक्त गोपनीय शिकायत का एसीबी एसयू बीकानेर ने गोपनीय रूप से सत्यापन किया गया तो आरोपी के द्वारा अपनी वैध आय का 938 प्रतिशत अधिक अवैध परिसम्पतियां अर्जित करने के तथ्य मिलने पर प्रकरण दर्ज करवाया गया। इसी क्रम में आज भूवन भुषण यादव, उपमहानिरीक्षक एसीबी रेंज बीकानेर के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार एसीबी चौकी बीकानेर व एसीबी चौकी एसयू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार मय टीम के नेतृत्व में सक्षम न्यायालय से तलाशी वारण्ट प्राप्त किये जाकर ब्यूरो की विभिन्न टीमों द्वारा अल सुबह आरोपी के 05 ठिकानों पर सर्च कार्यवाही की गई।

अब तक की गई सर्च कार्यवाही में निम्न अवैध परिसम्पतिया मिलने की पुष्टि हुई है….

* शुभकरण  के रहवासी मकान संख्या 10 मातेश्वरी इन्कलेव कॉलोनी, वैष्णोधाम के सामने से करीब 75 लाख रूपये नकद मिलने की पुष्टि हुई है।
* वहीं मकान संख्या 10 मातेश्वरी इन्कलेव कॉलोनी, वैष्णोधाम एवं बागीनाडा छींपो का मोहल्ला गंगाशहर, बीकानेर से 1 किलो से अधिक सोना और करीब 2 किलो चांदी मिलने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा तीन आलीशान मकान बीकानेर शहर में है, एक आलीशान मकान गांव पुनरासर में है।इसके पास करीब 17 हैक्टर कृषि भूमि है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में मौके पर विभिन्न स्थानों पर सर्च कार्यवाही जारी है, मामले में एसीबी द्वारा आय से अधिक सम्पति अर्जित करने के प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *