बीकानेर : कोलकाता का हेल्थ फाउंडेशन देगा दूल्हों को गिफ्ट आइटम, मोहता चौक और बारहगुवाड़ में पहले, दूसरे और तीसरे नम्बर पर आने वाले दूल्हों को मिलेंगे - Nidar India

बीकानेर : कोलकाता का हेल्थ फाउंडेशन देगा दूल्हों को गिफ्ट आइटम, मोहता चौक और बारहगुवाड़ में पहले, दूसरे और तीसरे नम्बर पर आने वाले दूल्हों को मिलेंगे

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

पुष्करणा समाज के सामूहिक विवाह समारोह में कई संस्थाएं आ रही है। इसमें कई संस्थाएं जहां कन्याओं के विवाह के लिए सहयोग कर रहे हैं, वहीं कई ऐसे संस्थाएं भी है जो दूल्हों को भी सम्मानित करेगी। इसी कड़ी में कोलकाता, साल्टलेक की हेल्थ फाउंडेशन इस बार बीकानेर में मोहता चौक और बारहगुवाड़ में दूल्हों को घरेलू आइटमों का गिफ्ट प्रदान करेगी।

फाउंडेशन के मनोज ओझा के अनुसार मोहता चौक में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर पहुंचने वाले दूल्हों को गिफ्ट आइटम देंगे। इसी तरह बारहगुवाड़ में भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले दूल्हों को गिफ्ट प्रदान किए जाएंगे। फाउंडेशन की ओर से राजकुमार पुरोहित, दिलीप पुरोहित, पवन पुरोहित, दीपक हर्ष भागीदारी निभा रहे है। फाउंडेशन की पूरी टीम पुष्करणा सावे में शामिल होने के लिए बीकानेर आ गई है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *