बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

खेजड़ी बचाने के लिए भारी संख्या में पर्यावरण प्रेमियों ने बीकानेर में महापड़ाव डाल रखा है। तीसरे दिन बुधवार को भी बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए। इस दौरान देहात कांग्रेस के पदाधिकारी भी पहुंचे। उन्होंने भी खेजड़ी बचाओं आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि खेजड़ी केवल एक पेड़ नहीं,
बल्कि मरुस्थलीय जीवन, संस्कृति और पर्यावरण संतुलन की रीढ़ है। जब तक खेजड़ी की रक्षा को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा तथा हमारा समर्थन भी।“हमारे लिए सबसे पहले खेजड़ी है। आज महापड़ाव में देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग,मलखान सिंह बिश्नोई, किसनाराम बिश्नोई सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए और महापड़ाव का समर्थन किया।
Post Views: 17






