बीकानेर : वैदिक संस्कार प्रशिक्षण शिविर तीन फरवरी को - Nidar India

बीकानेर : वैदिक संस्कार प्रशिक्षण शिविर तीन फरवरी को

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

मुरलीधर व्यास नगर स्थित मां सरस्वती वेदाश्रम में 03 फरवरी को वैदिक संस्कार और ज्योतिष प्रशिक्षण शिविर का आगाज होगा । आश्रम प्रवक्ता राकेश बिस्सा ने बताया कि राजस्थान संस्कृत अकादमी जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
आश्रम अधिष्ठाता पंडित मुरलीधर पुरोहित ने बताया कि सनातन धर्म में मानव जीवन को शुद्ध, पवित्र और उन्नत बनाने के लिए 16 संस्कार बताएं हैं। इसमें गर्भधान से लेकर अंत्येष्टि तक मुख्य संस्कार है। वर्तमान समय में युवाओं को इन संस्कारों से अवगत करवाकर उनसे ही कार्य वैदिक कार्य कराना ही हमारा प्रमुख ध्येय है।
पंडित उमेश किराडू ने बताया कि ज्योतिष वेदों पर आधारित प्राचीन विद्या है जिसमें सूर्य, चंद्र, ग्रहों व नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर मानवीय जीवन, भाग्य व घटनाएं आधारित होती है। आज के समय इसका ज्यादा चलन है।
इस कार्यक्रम में मनीष बोहरा, हरीश, देवकीनंदन व्यास, सुरेश किराडू, नवरतन, कमल, केशव व्यास, मनन किराडू, आशुतोष, सिद्धार्थ, शिवशंकर, वंश, बबलू सुथार, शिवम जोशी, महेश, अशोक बन, रमेश कुमार, गोविंद किराडू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *