बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की, हाथी दीजै-घोड़ा दीजै…और दीजे पालकी…के जयकारों से आज स्वामी शिवानंद आश्रम गूंज उठा। अवसर है श्रीमद् भागवत कथा में नंदोत्सव प्रसंग का। पंचशती सर्किल के पास स्वामि शिवानंद आश्रम में आज नंदोत्सव का उल्लास छा गया।


श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को बधाइयां बांटी। कथा वाचक पंड़ित कुमार दत्त व्यास ने आज ठाकुरजी की गर्भ स्तुति का विवेचन करते हुए नंद महोत्सव आरंभ किया। ,
इसमें सुबह भगवान श्री कृष्ण का पंचामृत से अभिषेक हुआ ,मुख्य यजमान दुलाराम जिन्नोटिया और धर्मपत्नी मनोहरी देवी ने पूजन कार्य में भाग लिया
पंडित किशन कुमार व्यास और पंडित कपिल ओझा ने पूजन कराया।
मुख्य अतिथि के रूप में शिवानंद आश्रम के व्यवस्थापक चिद्निष्ठानंद जी महाराज (माताश्री) मौजूद रही।
Post Views: 155






