बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एनडीपी एक्ट मामले में फरार महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
बज्जू थाना पुलिस की कार्रवाई
डाेडा पोस्त सहित एक आरोपी को बज्जू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जगदीश प्रसाद पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी बज्जू के नेतृत्व में प्रेम सिंह उप निरीक्षक की टीम ने 17-18 जनवरी की मध्य रात्रि को नगरासर स्थित सोमराज विश्नोई के मकान से 11 किलो 437 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया। साथ ही सोमराज पुत्र कर्णाराम विश्नोई,उम्र 40 वर्ष को मौका पर गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की सक्षम धाराओं में मुकदमा पंजीबद्ध किया है। अनुसंधान चन्द्रजीतसिह भाटी पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी, रणजीतपुरा कर रहे हैं।

पुलिस थाना नोखा :
नोखा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7.790 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। नोखा थानाधिकारी अरविन्द कुमार भारद्वाज के निर्देशानुसार थाना से टीम गठित कर मादक पदार्थ तस्कर भंवरलाल पुत्र दताराम, बिश्नोई उम्र 54 साल, निवासी निम्बडियासर को गिरफ़तार कर उसके कब्जे से 07 किलो 790 ग्राम मादक पदार्थ डोडा पोस्त छिलका व चूरा बरामद किया है। इसके खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया है और आरोपी से मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।

खाजूवाला पुलिस थाना : एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित फरार ईनामी अभियुक्ता गिरफ्तार
एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में दो साल से वांछित फरार इनामी अभियुक्ता को खाजूवाला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई आरोपी पर दस हजार रुपए का इनाम था। पुलिस के अनुसार 10 अप्रेल 2024 को एनडीपीएस एक्ट में खाजूवाला थाने में अवैध मादक पदार्थ चिट्टा ;स्मैक, की सप्लायर अभियुक्ता सुखविन्द्र कौर उर्फ परमजीत कौर उर्फ पम्मी पत्नी सुरजीत सिंह,स्व.प्रताप सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ रवि,सुरेन्द्र सिंह,रायसिख उम्र 39 साल जो लुधियाणा पंजाब की निवासी है। बार-बार शादी करके अलग-अलग स्थानों पर रह रही थी। प्रकरण हाजा के अतिरिक्त पुलिस थाना रावला, जिला श्रीगंगानगर में भी एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित चल रही थी, जो प्रकरण हाजा में करीब दो साल से फरार व 10 हजार रूपये की इनामी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस केअनुसार अभियुक्ता सुखविन्द्र कौर उर्फ परमजीत कौर उर्फ पम्मी के खिलाफ, लुधियाना,पंजाब में विभिन्न पुलिस थानों में कई एनडीपीएस एक्ट व अन्य अपराधो के प्रकरण दर्ज है।






