राजस्थान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले भामाशाह श्रीकिशन मूंधड़ा - Nidar India

राजस्थान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले भामाशाह श्रीकिशन मूंधड़ा

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

मेडिसिन विंग के उद्धघाटन का समय तय करने के लिए सी एम मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम भजन लाल शर्मा से मुलाकत की। इस दौरान ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा ने बताया कि बीकानेर में मेडिसिन विंग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।  ऐसे में ट्रस्ट यह भी मंशा रखता है कि इस मेडिसिन विंग का शीघ्रता से उद्धघाटन मुख्यमंत्री महोदय के कर कमलों से किया जाए।

ताकि रोगियों को मेडिसिन विंग का लाभ मिलना शुरू हो सके | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अस्पताल में मौजूद सुविधाओं की जानकारी लेते हुए मूंधड़ा ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे मानव सेवा के हित में किये गये इस समर्पण की प्रशंसा की साथ ही शीघ्र ही समय तय करके इस मेडिसिन विंग के उद्धघाटन अवसर पर पधारने का आश्वासन दिया |

इस दौरान बीकानेर के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया,राजसिको पूर्व चेयरमेन मेघराज लोहिया,  श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा के साथ रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *