बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

अवैध रूप से मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस रखा है। रेंज आईजी हेमंत शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल पुलिस टीम ने सादुलशहर, श्रीगंगानगर में कार्रवाई करते हुए 40 लाख रुपए की अवैध शराब पकड़ी है। अवैध शराब से भरे ट्रक सहित पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
अवैध शराब से भरे ट्रक (डीजल लॉरी) में 322 पेटी शराब (252 पेटी रॉयल स्टे
ज व्हीसकी,70 पेटी बियर केन) बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 40
लाख रूपये है। ट्रक सहित अनुमानित कीमत 60 लाख रूपये है।
पुलिस ने इस सुरेश पुत्र छगनाराम मेघवाल, उम्र 26 साल निवासी
रामसरिया तहसील बायत,बाडमेर को किया है।
इसमें रेंज स्पेशल टीम के दुर्गादत हैड कानि.,देवीलाल
कानि,आत्माराम कानि.,सुखजोत कानि.,भूमिक अहम रही।
Post Views: 33






