बीकानेर : मूंधड़ा फाउंडेशन का दूसरा सेवा प्रकल्प, 20 रोगियाे को घुटना प्रत्यारोपण के लिए अहमदाबाद किया रवाना - Nidar India

बीकानेर : मूंधड़ा फाउंडेशन का दूसरा सेवा प्रकल्प, 20 रोगियाे को घुटना प्रत्यारोपण के लिए अहमदाबाद किया रवाना

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

सीएम मूंधड़ा फाउण्डेशन मुंबई की ओर से शनिवार को बीकानेर जिले के 20 जरूरतमंद वृद्धजनों को निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण के लिए अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया।
सीओ सिटी अनुज ढाल ने सभी वृद्धजनों से मुलाकात कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि सीएम मूंधड़ा फाउण्डेशन और प्रेरक द्वारका प्रसाद पचीसिया की ओर से जनहित में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने बताया कि नापासर में लगाए गए शिविर के दौरान 278 ओपीडी में 60 वृद्धजनों का चयन घुटना प्रत्यारोपण के लिए किए गया है। इनमें से प्रथम चरण में 26 मरीजों का घुटना प्रत्यारोपण करवाया गया था, अब शेष रहे 20 मरीजों को अहमदाबाद के लिए घुटना प्रत्यारोपण के लिए भेजा जा रहा है।  मरीजों के एक-एक प्रतिनिधि को अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि सभी अहमदाबाद गए रोगियों व सहयोगियों को बीकानेर से अहमदाबाद जाने व आने, रहने, खाने, मरीजों के इलाज और ऑपरेशन पर आने वाला समस्त खर्च सी एम मूंधड़ा फाउण्डेशन वहन करेगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 86 लोगों का घुटना प्रत्यारोपण फाउण्डेशन द्वारा करवाया जा चुका है।

यह ऑपरेशन अहमदाबाद के केडी अस्पताल में सीनियर रोबोटिक सर्जन डाॅ. अमीर सिंघवी द्वारा किए जाएंगे। इस दौरान पीयूष सिंघी, सन्तोष आसोपा, पवन पचीसिया, विपिन मुसरफ, फिजियो थेरेपिस्ट भवानी शंकर, जयदीप बिस्सा, कमल रंगा आदि मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *