बीकानेर : नए साल में रहेंगे दो स्थानीय अवकाश, कलेक्टर ने की घोषणा - Nidar India

बीकानेर : नए साल में रहेंगे दो स्थानीय अवकाश, कलेक्टर ने की घोषणा

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नम्रता वृष्णि ने वर्ष 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं।
जिला कलेक्टर की ओर से जारी आदेश अनुसार नए वर्ष में 25 जून 2026 (गुरुवार) को निर्जला एकादशी और  6 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को धनतेरस के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

 

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

मिलावटखोरी से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। दूध, घी, मावा, मसाला से लेकर कई खाद्य वस्तुओं में मिलावट का खेल चल रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश में चलाए जा रहे ‘शुद्व आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को ‘मैसर्स चटोरे चेज दा फ्लेवर, सादुलगंज’ पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाही की गई।

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध ने बताया कि चटोरे रेस्टोरेन्ट पर काफी कमियॉं पाई गई। इनमें सफेद काली मिर्च, चने की दाल, उड़द दाल, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर आदि के पैकेटों पर बैच नंबर, निर्माण तिथि, अवधिपार तिथि, फूड लाईसेंस नंबर अंकित नहीं था।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *