बीकानेर : ख्यातनाम ज्योतिषी ममू महाराज अस्वस्थ, पूर्व मंत्री डॉ.कल्ला ने पूछी कुशलक्षेम - Nidar India

बीकानेर : ख्यातनाम ज्योतिषी ममू महाराज अस्वस्थ, पूर्व मंत्री डॉ.कल्ला ने पूछी कुशलक्षेम

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

हल्दीराम मूलचंद हार्ट अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे ख्यातिनाम जयोतिर्विद पंड़ित राजेन्द्र व्यास(ममू महाराज) की कुशलक्षेम पूछने के लिए सोमवार को पूर्व मंत्री डॉ.बीड़ी कल्ला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ममू महाराज के हाल-चाल पूछे और जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। इस दौरान कॉमेडियन मुकेश भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि ममू महाराज के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार  ममू महाराज का स्वास्थ्य रविवार को खराब हो गया था, उन्हें  हल्दीराम हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। कार्डियोलोजी के विभागाध्यक्ष विशेषज्ञ डा.पिंटू नाहटा की देखरेख में डॉक्टर्स-स्वास्थ्यकर्मियों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। हार्ट हॉस्पिटल के डाक्टर्स स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने त्वरित उपचार करते हुए आज सुबह उनकी एंजियोग्राफी की गई, उसके बाद उनके स्टंट लगाए गए।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *