बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंगलवार को डीआरयूसीसी की तीसरी बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई, साथ ही सुझाव भी सामने आए।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय (बीकानेर) के सभागार में हुई मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति) बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने की।

मंडल रेल प्रबंधक ने समिति के सदस्यों का स्वागत कर किया और मंडल की उपलब्धियों से अवगत कराया। डीआरयूसीसी मीटिंग के सचिव वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव ने संचालन किया और समिति के सदस्यों का परिचय डीआरएम से कराया।
इस दौरान समिति के सदस्यों ने यात्री सुविधाओं, संरक्षा, स्वच्छता, दोहरीकरण, विद्युतीकरण , नई ट्रेन चलाने, ट्रेनों का ठहराव करने व समय पालन, स्टेशन भवन में सुधार आदि विषयों (मदों) पर चर्चा की। इस पर समिति अध्यक्ष मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने सकारात्मक आश्वासन दिया और मंडल की उपलब्धियों, चालू परियोजनाओं एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

अंत में डीआरयूसीसी मीटिंग के सचिव वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव ने समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए रचनात्मक सुझावों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद जताया। साथ ही भविष्य में इसी प्रकार से रेलवे विकास में सकारात्मक सहयोग करने अपेक्षा की।
डीआरयूसीसी की मीटिंग में सदस्य लूणकरण सेठिया, अनिरुद्ध दाधीच, द्वारका प्रसाद पचीसिया, आकाश फ्रेंड, मधुरिमा सिंह, पवन कुमार, हरमेश कुमार, दीपचंद महला, अनिल शुक्ला,पंकज अग्रवाल, बलविंदर सिंह, गंगाराम मेघवाल, अंकेश सहारण, विनोद चोपड़ा, बिरजू उपाध्याय, प्रहलाद, हर्ष कंसल, बालकिशन परिहार, नरसिंह सेवग शामिल हुए।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल, अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर , सीनियर डीएसटीई रणसिंह गोदारा , वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य आदित्य लेघा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेष चौधरी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र जोशी,वरिष्ठ मंडल इंजीनीयर ( पूर्व ) विष्णु चौधरी सहित रेलवे के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।






