स्वास्थ्य : नवीन रिसर्च, जांच और उपचार पर फोकस के साथ चिकित्सकों का होगा महासम्मेलन - Nidar India

स्वास्थ्य : नवीन रिसर्च, जांच और उपचार पर फोकस के साथ चिकित्सकों का होगा महासम्मेलन

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया (API) राजस्थान चैप्टर की 37वीं वार्षिक राज्य स्तरीय दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस राजएपिकॉन 20 दिसंबर को बीकानेर के गणेशम रिसॉर्ट में होगी।  यह सम्मेलन बीकानेर एकेडमिक रिसर्च एंड वेलफेयर सोसाइटी और एस.पी. मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा।

इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के ख्याति प्राप्त फिजिशियन भाग लेंगे, 500 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और 78 डॉक्टर्स का व्याख्यान होगा जहां आंतरिक चिकित्सा (इंटरनल मेडिसिन) के क्षेत्र में हो रही नवीनतम रिसर्च, उन्नत जांच विधियों और आधुनिक उपचार प्रोटोकॉल पर विशेष फोकस रहेगा। कार्यक्रम में सिम्पोजिया, पैनल डिस्कशन, वर्कशॉप्स, फ्री पेपर सेशंस और अवॉर्ड सेरेमनी शामिल होंगी, जिनमें विशेषज्ञ अपने क्लिनिकल अनुभव और नवीन शोध साझा करेंगे।

सेमिनार के दौरान डॉ.शास्त्री एसएम पोर्टल हाइपरटेंशन, डॉ. शैलेष लोढ़ा अफ्रेजा इन्हेल्ड इन्सुलिन, और डॉ. एस के शर्मा ओबेसीटी कि नवीन दवाइयो पर अपना विशेष व्याख्यान देंगे।

फ्री पेपर सेशंस में युवा चिकित्सक और रिसर्चर अपनी नवीन रिसर्च प्रस्तुत करेंगे, जिसमें संभावित रूप से डायबिटीज, हृदय रोग, इंफेक्शियस डिसीज, ऑन्कोलॉजी और क्रिटिकल केयर जैसे क्षेत्रों में नई जांच तकनीकें (जैसे एडवांस्ड इमेजिंग, जेनेटिक टेस्टिंग) और उपचार (टारगेटेड थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी आदि) पर चर्चा होगी। वर्कशॉप्स में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी, जो चिकित्सकों को नवीनतम तकनीकों से अपडेट रखेगी।

यह रहेगी आयोजन समिति
राज एपिकॉन 2025 की आयोजन समिति में एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर सुरेंद्र कुमार मुख्य संरक्षक होंगे, संरक्षक डॉ. वीर बहादुर सिंह एवं डॉ. एल ए गौरी है, आयोजन समिति मे अध्यक्ष डॉक्टर बीके गुप्ता उपाध्यक्ष डॉ. विजय तुंदवाल, सचिव डॉक्टर परमेंद्र सिरोही, डॉक्टर कुलदीप सैनी, सौवेनीर एडिटर डॉ मनोज माली, कोषाध्यक्ष डॉ रोहिताश कुलरिया तथा साइंटिफिक अध्यक्ष डॉक्टर संजय कोचर है।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *